फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   aag

मेंढर के गांव सलवा में पशूशाला में लगी आग दो भैंसे एंव तीन बकरियां जल कर मरी

विज्ञापन
aag
पुंछ। मेंढर के गांव सलवा में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में आग लग गई। आग में पशुशाला में बंधी दो भैंस और तीन बकरियाें की जलकर मौत हो गई। इस घटना में पशुशाला भी जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब तीन बजे मेंढर के गांव सलवा निवासी मोहम्मद रमीज पुत्र मोहम्मद असलम की पशुशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसका पता लगने पर पीड़ित परिवार ने आसपास के लोगों को एकत्र कर उनके सहयोग से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान पशुशाला की मिट्टी एवं लकड़ी से बनी छत को तोड़कर कई घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पशुशाला में बंधी दो भैंसें और तीन बकरियाें की मौत हो गई। पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। इसको लेकर पीड़ित परिवार के साथ ही आसपास के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं उपराज्यपाल प्रशासन से पीड़ित परिवार को राहत राशि प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने आग लगने की घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed