फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   A kutcha house was burnt in a fire in Bandi Chechian village of Poonch

Poonch News: पुंछ के बांडी चेचियां गांव में आग से कच्चा मकान जला

Thu, 06 Mar 2025 03:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Thu, 06 Mar 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
A kutcha house was burnt in a fire in Bandi Chechian village of Poonch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास स्थित नंगाली साहब सांईबाबा ब्लाक के बांडी चेचियां गांव में बुधवार तड़के आग लगने से एक कच्चा मकान जल गया। इसमें कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन मकान में रखा सामान और अनाज जल गया।

उधर, सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार विजय कुमार और पटवारी जहीर शाह स्थानीय अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। तत्काल सहायता के लिए तहसीलदार और जिला प्रशासन से बात की। बताया जाता है कि मोहल्ला सेढा निवासी मोहम्मद सादिक के मकान में बुधवार तड़के अचानक आग लग गई। इसे गांव के कुछ लोगों ने देखा। इसके बाद घर में सो रहे मोहम्मद सादिक और उसके परिजन को मकान से बाहर निकाला। इसके साथ ही ग्रामीणों को एकत्र कर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। हालांकि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed