फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   पाक के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

पाक के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

Sat, 19 Oct 2013 05:41 AM IST
Punch
Punch Updated Sat, 19 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। दो दिन पूर्व पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में बालाकोट क्षेत्र में भारतीय सेना के एक जवान के शहीद होने की घटना को लेकर पुंछ वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके चलते दोपहर को पुंछ युवा संगठन के कार्यकर्ताआें ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूं का। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने जहां पाकिस्तानी सेना और पाक सेना को जमकर लताड़ा, वहीं भारतीय सेना और केंद्र सरकार से पाक को सबक सिखाने की मांग की गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे मुख्य बाजार से निशू गुप्ता, सौरभ शर्मा, सरबजीत सिंह और भोपिन्दर खजूरिया की अगुवाई में पुंछ युवा संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां उन्हाेंने पाकिस्तान और पाक सेना के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। करीब घंटा भर चले इस प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन

निशू गुप्ता ने कहा कि पाक सेना नियंत्रण रेखा पार बार-बार भारतीय जवानों को शहीद कर रही है। कभी जवानों के सिर कलम किए जाते हैं, तो कभी गोलाबारी कर उन्हें शहीद किया जाता है। बालाकोट में पाक सेना द्वारा मोर्टार हमले में ईद के एक दिन पहले जवान फिरोज खान को शहीद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कुछ साथी घायल भी हुए हैं। हम शहीद के परिवार से सहानुभूति रखते हुए केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह सेना को नियंत्रण रेखा पर खुली छूट दे, ताकि पाकिस्तानी सेना को कड़ा जवाब दिया जाए। जब तक हमारे एक जवान का बदला पाक सेना के दस जवानों से नहीं लिया जाएगा, तब तक पाकिस्तानी सेना नहीं सुधरने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed