फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   आधी रात को पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी ने तेज की धड़कन

आधी रात को पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी ने तेज की धड़कन

Tue, 17 Sep 2013 05:38 AM IST
Punch
Punch Updated Tue, 17 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। पाक सेना की गोलाबारी के कारण पूरी रात दहशत में काटी। जान बचाने के लिए पक्के मकानों को छोड़ कच्चे मकानों में जा छुपे। गोलाबारी बंद होने तक वहीं रहे। सुबह जब पक्के मकानों को गोलियों से छलनी देखा, तो हमारे होश उड़ गए। यह कहना है नियंत्रण रेखा पर पाक सेना की अग्रिम चौकियों से मात्र ढाई सौ गज की दूरी पर बसे गांव दिगवार के लोगों का, जिनकी धड़कन दीवार, पेड़ और छत पर टकराती गोलियों के साथ तेज होती रही।
विज्ञापन

सीमांत ग्रामीण कुलदीप राज, हेमराज, अनिल कुमार, शांति देवी, हरप्रीत सिंह का कहना है कि रविवार रात करीब 11बजे हमारे गांव के सामने बेतार नदी के पार गांव बगयालदरा में पाक सेना ने गोलीबारी शुरू की, जिससे नींद खुल गई। इस बीच करीब 12 बजे अचानक पाक सेना ने लंगूर पोस्ट के उस पार से गांव दिगवार को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू की। कुछ ही देर में गोलियां हमारे घरों, खेतों और पेड़ों पर आकर लगने लगी।
विज्ञापन

बच्चे जागकर रोने-चिल्लाने लगे। करीब एक दशक बाद गांव में गोलियां बरसने से सबके होश उड़ गए। बाहर बंधे पशुओं की चिंता सताने लगी। गोलीबारी इतनी अधिक थी कि बाहर निकलना मुश्किल था। जब हमारे पक्के घरों की दीवारों पर लगातार गोलियां लगने लगीं, तो जान बचाने के लिए बच्चों को लेकर अपने कच्चे मकानों में जा छुपे, क्योंकि पाक सेना द्वारा दागे जाने वाले मोर्टारों से पक्के घरों को अधिक हानि होती है, जबकि कच्चे घरों को कम नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed