{"_id":"29-38239","slug":"Punch-38239-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय चौकियों पर पाक ने की गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय चौकियों पर पाक ने की गोलाबारी
Punch
Updated Fri, 13 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। वीरवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने सुबह तड़के जिले की मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षाबल की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू की, जो 4 घंटों तक जारी रही। इसका भारतीय सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलाबारी में भारतीय क्षेत्र में किसी प्रकार का नुकसान होने का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि बुधवार को दिनदिहाड़े जिले की मेंढर तहसील में बालाकोट में पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए छह भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की थी। उसके बाद वीरवार सुबह तड़के करीब 3.30 बजे अचानक पाक सेना की 641 मुजाहिद रेजिमेंट ने जिले के सावजियंा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर स्थित अपनी अग्रिम चौकियों एनपीपी और एनसीपीसी से भारतीय सेना की 40 आरआर और 134 सीमा सुरक्षाबल की अग्रिम चौकियों 8412 और केपी नाला पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी, जो करीब चार घंटों के बाद सुबह करीब 7.35 बजे जाकर बंद हुई। पाक सेना की इस गोलाबारी का भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षाबल ने प्रभावशाली तरीके से जवाब देते हुए पाक सेना की अग्रिम चौकियों पर जमकर गोले बरसाए।