फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   राशन की चीनी बंद किए जाने पर भड़का गुस्सा

राशन की चीनी बंद किए जाने पर भड़का गुस्सा

Mon, 09 Sep 2013 05:37 AM IST
Punch
Punch Updated Mon, 09 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। रविवार दोपहर को कनकोट की महिलाओं ने चीनी बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है, तो दूसरी तरफ राशन पर मिलने वाली चीनी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे गांव कनकोट में दर्जनों की संख्या में महिलाएं एकत्र हुई, जहां उन्हाेंने राज्य सरकार, खाद्य एवं जन वितरण मंत्री और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने राशन की चीनी बहाल करो बहाल करो, गरीबों का खून सूचना बंद करो, राज्य सरकार हाय-हाय, फूड एंड सप्लाई मंत्री हाय-हाय के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान सलीमा बी, नुसरत बेगम, शकीला बानों, सायमा चौधरी आदि ने कहा कि हम राज्य सरकार की नीतियों की कड़ी निंदा करते हैं। एक तरफ सरकार अपने मंत्रियों के खर्चे बढ़ा रही है, तो दूसरी तरफ गरीब जनता को मिलने वाली राशन की चीनी तक बंद की जा रही है।
विज्ञापन

इसे सहन नहीं किया जाएगा। हम मांग करते हैं कि जल्द राशन की दुकानों पर पिछले साठ वर्षों से मिलने वाली चीनी बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed