{"_id":"29-38019","slug":"Punch-38019-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह-ए-मिलन के रास्ते डेढ़ करोड़ का एलओसी ट्रेड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राह-ए-मिलन के रास्ते डेढ़ करोड़ का एलओसी ट्रेड
Punch
Updated Sat, 07 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। राह-ए-मिलन के रास्ते शुक्रवार को भी क्रास एलओसी ट्रेड हुआ। इसमें करीब एक करोड़ 60 लाख 87 हजार 526 रुपये का सामान लेकर 25 भारत-पीओके ट्रकनियंत्रण रेखा के आर-पार हुए।
जिले में चक्का द बाग की राह-ए-मिलन के रास्ते क्रास एलओसी ट्रेड हुआ। इस दौरान ट्रेड सेंटर में सुरक्षा जांच के बाद सामान से लदे चार भारतीय ट्रकों को राह-ए-मिलन तक ले जाया गया। गेट खुलने के बाद पहले ट्रेड से जुडे़ भारतीय अधिकारियों भारत भूषण और बशीर लोन ने पीओके अधिकारियों असलम कियानी और नोमान खान ने हाथ मिलाया। इसके बाद भारतीय ट्रक जिनमें भारतीय मुद्रा में करीब 13 लाख 60 हजार 475 रुपये के लाल मिर्च, इमली, जीरा, धनियां और केला लदा हुआ था, लेकर पीओके गए। इस दौरान पीओके से 21 ट्रक जिनमें वहां की मुद्रा में करीब एक करोड़ 47 लाख 27 हजार 51 रुपये के बादाम, प्याज, आम, कढ़ाई वाले कपड़े, जड़ी-बूटियां और छुहारे लदे थे, लेकर भारतीय क्षेत्र में ट्रेड सेंटर पहुंचे। दोपहर करीब 3.55 बजे दोनों तरफ के ट्रक सामान उतार कर अपने-अपने क्षेत्रों में लौट गए। इसके बाद राह-ए-मिलन बंद कर दी गई।