{"_id":"29-25863","slug":"Punch-25863-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी में भी घुसपैठियों से निपटने को सेना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी में भी घुसपैठियों से निपटने को सेना तैयार
Punch
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुंछ। पाक अधिकृत कश्मीर क्षेत्र से आतंकी लगातार भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के प्रयास कर रहे हैं परंतु सेना आतंकियों के इस प्रयास को कामयाब नहीं होने aदेगी। उक्त बातें 25 इंफेंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल केएच सिंह पुंछ लिंकअप डे के मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि बर्फबारी के दौरान भी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने की तैयारी कर ली गई है।
पुंछ लिंकअप डे में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे 25 इंफेंट्री डिवीजन के जीओसी सिंह पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नियंत्रण रेखा पर खास कर जिले में उस पार से आतंकियों के घुसपैठ के प्रयास बढ़ाए गए। अभी तक घुसपैठ के अठारह प्रयास किये गए हैं, सेना किसी भी परिस्थिति में घुसपैठियों से निपटने को तैयार है। बर्फबारी के दौरान भी सेना बखूबी अपना काम करेगी। इस स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पहले से कर ली गई है।
सिंह ने कहा कि सेना के पास आज कई प्रकार के आधुनिक उपकरण हैं, जिसकी मदद से हर समय हर हर परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है। यही वजह है कि आए दिन घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। स्थिति के मुताबिक सेना ने अपने को विकसित किया है। नियंत्रण रेखा पर पल-पल पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने अवाम को भरोसा दिया कि वे भी सेना का साथ दें। क्षेत्र में अमन कायम रहेगा। उस पास से यहां अशांति फैलाने नहीं दी जाएगी।