फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ में एनएचएम कर्मी दसवें दिन भी हड़ताल पर रहे

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। पुंछ में शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दसवें दिन भी काम छोड़ो हड़ताल जारी रखी। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान धरना स्थल पर अलग ही नजारा देखने को मिला। एनएचएम कर्मचारी हम होंगे कामयाब एक दिन...गीत गाते हुए एक दूसरे का मनोबल बढ़ाते नजर आए। हालांकि गीत गाने के साथ ही प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी करते रहे। एनएचएम कर्मचारी राहुल शर्मा, रोहित कुमार, डॉ नसरीन, प्रतिमां खजूरिया, डॉ अमित कौर आदि का कहना है कि दस दिनों से हम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं परन्तु हमारे हौसले आज भी बुलंद हैं। हमें एक महीना भी ऐसे ही बैठना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे। यही दिखाने के लिए हम आज यहां गीत भी गा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू, मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के जो बयान आ रहे हैं उससे हमें उम्मीद है कि जल्दी हमारी मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed