फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   श्वि हिन्दू परिषद बजरंगदल ने स्विंकल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की

श्वि हिन्दू परिषद बजरंगदल ने स्विंकल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की

विज्ञापन
श्वि हिन्दू परिषद बजरंगदल ने स्विंकल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की
पुंछ। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के आगरा में तीन साल की नन्ही बच्ची के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए योगी सरकार के स्विंकल शर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने नन्ही बच्ची को श्रद्धांजलि देते हुए उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
विज्ञापन

शनिवार शाम पांच बजे नगर के मुख्य बाजार में विश्व हिंदू परिषद के प्रातीय सचिव निशू गुप्ता, पंडित गोपाल शर्मा, बजरंग दल के संयोजक सौरभ सूदन की अगुवाई में दर्जनों संगठन के दर्जनों सदस्य एकजुट होकर आगरा में हैवानियत के शिकार हुई तीन साल की मासूम बच्ची स्विंकल शर्मा के चित्र के आगे दीप जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विहिप एवं बजरंग दल के सदस्यों ने आगरा की अमानवीय घटना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मासूम के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। निशू गुप्ता ने कहा कि हम योगी सरकार से मांग करते हैं कि मासूम बच्ची को इंसाफ दिलाएं। ताकि भविष्य में कोई ऐसा घिनौना कार्य करने के बारे में सोचे भी नहीं। वहीं पंडित गोपाल शर्मा ने आगरा की घटना की निंदा करते हुए कहा कि अपराधी को मौत की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed