{"_id":"62105d1f023a7642b43da1e3","slug":"police-said-encounter-has-started-at-zainapora-shopian-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shopian Encounter: शोपियां मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी ढेर, दो जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shopian Encounter: शोपियां मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी ढेर, दो जवान शहीद
Sun, 20 Feb 2022 12:17 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:17 AM IST
सार
मुठभेड़ में दो जवान संतोष यादव व सिपाही रोमित चौहान भी शहीद हो गए। इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है। जिस मकान में आतंकी छिपे थे, उसके मालिक गौर अहमद भट्ट को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चेरमार्ग गांव में हुई आतंकी मुठभेड़ में सेना के जवानों ने लश्कर-ए-ताइबा के एक दहशतगर्द को मार गिराया। यह आतंकी अब्दुल कयूम डार पुलवामा के लारू काकपोरा का रहने वाला था। मुठभेड़ में दो जवान संतोष यादव व सिपाही रोमित चौहान भी शहीद हो गए। इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है। जिस मकान में आतंकी छिपे थे, उसके मालिक गौर अहमद भट्ट को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर चेरमार्ग गांव में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद मध्यरात्रि में ही सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने इलाके को घेर लिया और घर-घर तलाशी शुरू कर दी। नागरिकों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रात लगभग तीन बजे जब भट्ट के घर सुरक्षाबल पहुंचे तो उसने तलाशी दल को गुमराह करने की कोशिश की और घर में किसी आतंकी की मौजूदगी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उससे पूछताछ जारी ही थी कि घर में छिपे एक दहशतगर्द ने जवानों पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। इससे दो सैनिक गंभीर घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-ताइबा का एक आतंकी मारा गया। इस बीच, दोनों घायल जवानों को श्रीनगर के बेस अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया न जा सका।
विज्ञापन
आतंकियों के पास से अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों जैसे हथियार मिले
सुरक्षा बलों ने आतंकी के पास से एक एके राइफल, एक पिस्तौल समेत कुछ हथियार व गोला बारूद बरामद किया है। इनमें से कुछ हथियार अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना द्वारा छोड़े गए हथियारों जैसे हैं।
मारे गए आतंकी के घर में 2020 में हुई थी मुठभेड़
आईजी ने बताया कि मारे गए आतंकी अब्दुल कयूम डार के तार लंबे समय से आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। अप्रैल 2020 में उनके घर में एक मुठभेड़ हुई थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में अगस्त 2021 में रिहा कर दिया गया। इसके बाद वह आतंकियों के मददगार के रूप में काम करने लगा। एसएसपी पुलवामा ने कुछ दिन पहले सूचित किया था कि वह घर छोड़ कर लश्कर-ए-ताइबा के सक्रिय आतंकी के रूप में काम रहा है। इसके बाद उसे सी श्रेणी आतंकी घोषित किया गया था।
लगभग 74 आतंकवादी अभी सक्रिय
विक्टर फोर्स के कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में लगभग 50 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं और लगभग 74 आतंकवादी अभी सक्रिय हैं।