{"_id":"98bd38253da09b5411db0f108436d5bb","slug":"police-firing-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फायरिंग में एक मौत के बाद बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फायरिंग में एक मौत के बाद बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 15 Mar 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांडीपोरा के सुबल क्षेत्र में पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवकों ने इंडियन रिजर्व फोर्स बटालियन पर अकारण ही पथराव शुरू कर दिया था।
पुलिस फोर्स के पास खड़ी एक गाड़ी को भी उन्होंने आग लगा लगा दी, जिसके बाद पुलिस ने उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पहले लाठीचार्ज किया, लेकिन युवकों की संख्या अधिक होने के कारण बाद में उन्हें गोली चलानी पड़ी। इस गोली के कारण एक युवक फरहत अहमद डार की मौत हो गई।
गोलीकांड के बाद पुलिस और युवकों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। बाद में स्थानीय लोगों को फरहत का शव सौंपा दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस पूरे मामले में अपना स्पष्टीकरण देते हुए कहा पुलिस फोर्स शांतिपूर्ण तरीके से क्षेत्र में तैनात थी। युवाओं ने ही अचानक पथराव किया। पुलिस ने पहले काफी संयम बरता। इस पथराव के दौरान कुछ जवान भी घायल हुए। जब भीड़ ने उनकी गाड़ी को आग लगा दी तो मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन
सरकारी संपत्ति को बचाने और उग्र भीड़ को खदेड़ने के लिए मजबूरन गोली चलानी पड़ी। पुलिस ने इस पूरी घटना में किसी को भी नहीं उकसाया। लोगों ने शांतिपूर्वक जुमे की नमाज को अता किया और अधिकतर लोग घरों के लिए जा चुके थे।