{"_id":"6a16fbc56f9948c0e5004a55","slug":"police-arrest-smuggler-with-seven-grams-of-heroin-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूटीन चेकिंग में खुला राज: शोपियां में नशा तस्कर गिरफ्तार, साथ ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूटीन चेकिंग में खुला राज: शोपियां में नशा तस्कर गिरफ्तार, साथ ग्राम हेरोइन बरामद
Wed, 27 May 2026 07:43 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 27 May 2026 07:43 PM IST
सार
शोपियां पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत रूटीन नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को सात ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बसित जरगर
विस्तार
नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने एक नशा तस्कर को 7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना शोपियां की टीम इलाके में रूटीन नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक नशा तस्कर को घूमते देखा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोका और उसकी तलाशी ली। उसके पास से हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान रफीक अहमद शेख निवासी चावलगाम कुलगाम के रूप में हुई है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं नशे के कारोबार या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन