फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   police arrest of three militants in Srinagar

J&K: सुरक्षाबलों की मिली बड़ी सफलता, लश्कर के तीन OGW गिरफ्तार

Fri, 22 Apr 2016 12:34 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 22 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
police arrest of three militants in Srinagar
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : FILE PHOTO

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बुधवार और वीरवार की रात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को श्रीनगर शहर के बीचोबीच स्थित एक इलाके से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस तीनों से किसी अज्ञात स्थान पर गहन पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आतंकियों के पास से एक चाइनीज पिस्तौल, 6 गोलियां, 2  मैगज़ीन, एक जीपीएस और 4 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीनों को लाल मंडी के फुट ब्रिज के पास धर दबोचा। बताया गया कि वे उत्तरी कश्मीर से आए थे और किसी अज्ञात जगह पर मिशन के ल‌िए जा रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने इन तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि तो की लेकिन उनकी पहचान को सार्वजानिक नहीं किया। अधिकारी के मुताबिक तीनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सैन्य सूत्रों बताया कि इनकी पहचान उबैद उंटू (पुत्र तारिक़ अहमद)क्त्रसल्टेंग सोपोर, मुहम्मद यावर भट (पुत्र मुज़फ्फर अहमद) बटपुरा सोपोर और अल्ताफ हुसैन लोन (पुत्र अब्दुल हमीद) कलारूस कुपवाड़ा के तौर पर हुई है। 


कैदी और सिपाही की मौत का जिम्मेदार है एक 
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जून में इनमें से एक ने पीओके के विचाराधीन कैदी वहीद नूर खान को अदालत परिसर में दो ग्रेनेड दिया था, जिसके विस्फोट से कैदी और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। पुलिस एक गाड़ी में इस कैदी को लेकर सोपोर सेंट्रल जेल जा रही थी। यह घटना उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में हायगाम सोपोर के पास हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed