{"_id":"58e6006b4f1c1b41485b5b5d","slug":"pdp-targets-national-conference-for-situations-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में खराब हालात के लिए नेशनल कांफ्रेंस जिम्मेदार: पीडीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में खराब हालात के लिए नेशनल कांफ्रेंस जिम्मेदार: पीडीपी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 06 Apr 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
- फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के सलाहकार सुहेल बुखारी ने पूर्ववर्ती सरकार की खराब नीतियों को घाटी में खराब हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना था कि चूंकि ज्यादा समय तक फारूक की पार्टी ने राज किया, इसलिए वही माहौल बिगाड़ने के लिए ज्यादा जिम्मेदार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीडीपी सियासी बातचीत के अपने स्टैंड पर कायम है और युवाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा। सुहेल बुखारी ने बताया कि जहां तक जम्मू कश्मीर की बात है तो हम हमेशा से कहते आ रहे हैं कि यहां पर लोगों में विश्वास की कमी रही है। उन्हें कभी भी राजनीतिक स्तर पर बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां लोगों को अलग-थलग रखा गया, खासकर युवाओं को। इसके पीछे कहीं न कहीं उन सरकारों का हाथ रहा है, जिन्होंने यहां राज किया है। बुखारी ने कहा कि कश्मीर में ज्यादा समय डॉ. फारूक अब्दुल्ला की पार्टी की सरकार रही है। आज घाटी में जो हालात बने हैं, उनकी गलत नीतियों के चलते पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए हिंसा को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। बुखारी ने कहा कि जब भी बातचीत की प्रक्रिया शुरू की गई, उसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं। इसलिए हम भी उसी राह पर चलेंगे।
विज्ञापन