{"_id":"62dc6101fa6266007824266c","slug":"pakistani-drones-again-infiltrated-into-indian-territory","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakiatan Drone: पाकिस्तानी ड्रोन की भारतीय सीमा में फिर घुसपैठ, बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pakiatan Drone: पाकिस्तानी ड्रोन की भारतीय सीमा में फिर घुसपैठ, बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग से खदेड़ा
Sun, 24 Jul 2022 02:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:31 AM IST
सार
बीएसएफ के जवानों ने कानाचक में पाकिस्तान की ओर से आता एक ड्रोन देखा। पहले से अलर्ट बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन की दिशा में फायरिंग की। बीएसएफ के जवानों ने 11 फायर कर उसे खदेड़ दिया।
विज्ञापन
ड्रोन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कानाचक क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन ने फिर घुसपैठ की। शक्रवार रात को ड्रोन दिखते ही बीएसएफ के जवानों ने 11 फायर कर उसे खदेड़ दिया। वहीं, शनिवार को तलाशी अभियान चला कर इलाके को खंगाला गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को 9:40 बजे बीएसएफ के जवानों ने कानाचक में पाकिस्तान की ओर से आता एक ड्रोन देखा। पहले से अलर्ट बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन की दिशा में फायरिंग की। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की 171 बटालियन के जवानों ने ड्रोन पर 11 फायर किए। इसके बाद ड्रोन दिखाई नहीं दिया, माना जा रहा है कि वह पाकिस्तान की ओर लौट गया। शनिवार को सैनिकों ने इलाके में तलाशी अभियान चला कर चप्पे-चप्पे को खंगाला है।
विज्ञापन
जम्मू समेत सांबा और कठुआ में बॉर्डर क्षेत्र में पाकिस्तान ड्रोन के जरिए हथियार भेजने की लगातार कोशिशें कर रहा है। पिछले दिनों ही पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के तीन मॉड्यूल का पर्दाफाश कर सात आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये मॉड्यूल पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए भेजे जाने वाले हथियारों की खेप ठिकानों तक पहुंचाते थे। इन आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार, असलहा और विस्फोटक बरामद हुए थे।
विज्ञापन