{"_id":"060813e24bc5b433f5a1d261ae77f99a","slug":"pakistan-targets-indian-posts-again-no-casualties","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने फिर की गोलाबारी, भारत ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने फिर की गोलाबारी, भारत ने दिया करारा जवाब
जम्मू/आरएस पुरा/ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से लगातार नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी कर रहे पाकिस्तान ने सोमवार की रात पुंछ सेक्टर में फिर गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर के हमीरपुर क्षेत्र में अग्रिम चौकियों पर गोलियां बरसाईं। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान ने मोर्टार और आटोमैटिक हथियारों से हमला किया। हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
उधर, आरएस पुरा स्थित भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने रविवार की देर रात सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय पोस्ट संग्राल के नाके पर गोलीबारी की। भारतीय जवानों के जवाबी फायरिंग शुरू करते ही पाक रेंजर्स ने गोलीबारी बंद कर दी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि पाक ने घुसपैठ करवाने के इरादे से फायरिंग की थी। सोमवार सुबह सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने सीमा क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया।
माना जा रहा है कि पाक की ओर से घुसपैठ कराने के लिए फायरिंग की गई थी। भारतीय जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब देते ही पाक रेंजर्स शांत हो गए।
पिछले दिनों भारी बारिश होने से भारतीय और पाक सीमा क्षेत्र में हालत खराब हो गए हैं। जगह-जगह जलभराव है या दलदल जैसी स्थिति है। भारतीय जवान सफाई कार्य के साथ ही सीमा पर होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।