नौशेरा में पाक की गोलाबारी, भारतीय सेना ने फिर दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से वीरवार सुबह एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकते शुरू की गई हैं। लगातार सेना के विध्वंसक जवाबों के बावजूद भी पाकिस्तान ने अपनी हरकतों से बाज न आते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक की ये गोलाबारी अब भी जारी है।
जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से एलओसी से सटे नौशेरा और पुंछ सेक्टरों में वीरवार सुबह एक बार फिर गोलाबारी की गई है। पाकिस्तान की ओर नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर,मनकोट सेक्टर और बालाकोट सेक्टरों में भारी गोलाबारी की जा रही है।
पाकिस्तान की गोलाबारी शुरू होने के बाद भारतीय सेना ने एक बार फिर इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाक की ओर से इस दौरान 182 एमएम के मोर्टार दागे जाने की बात कही जा रही है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
नौशेरा सेक्टर में मुंह की खा चुका है पाकिस्तान
पाकिस्तान ने जिस नौशेरा सेक्टर में वीरवार को गोलाबारी की है वहां वह कई बार भारतीय सेना के विध्वंसक जवाबों से मात खा चुका है। अभी कुछ दिन पहले भारतीय सेना द्वारा पाक की ओर से सीजफायर तोड़े जाने के जवाब में कार्रवाई करते हुए कई पाकिस्तानी चौकियां उड़ा दी गई थी। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई का एक वीडियो भी जारी किया था।