{"_id":"6a17af53210810db660fcc96","slug":"operation-against-terrorists-continues-for-sixth-day-in-dense-forests-of-rajouri-in-jammu-and-kashmir-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राजौरी के घने जंगलों में बड़ा ऑपरेशन, छठे दिन भी आतंकियों की तलाश; हेलिकॉप्टर-ड्रोन से सर्च जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के घने जंगलों में बड़ा ऑपरेशन, छठे दिन भी आतंकियों की तलाश; हेलिकॉप्टर-ड्रोन से सर्च जारी
Thu, 28 May 2026 08:33 AM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 28 May 2026 08:33 AM IST
सार
राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन लगातार छठे दिन भी जारी है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ घने जंगलों में संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
दुर्गम इलाकों में सुरक्षाबलों ने तेज किया ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला/ANI
विस्तार
राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन लगातार छठे दिन भी जारी है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ घने जंगलों में संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
राजोरी जिले के दुर्गम जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन लगातार जारी है। सेना, पैरा कमांडो, पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और अर्धसैनिक बलों की टीमों ने घेराबंदी कर रखी है। आतंकियों को पकड़ने या मार गिराने के लिए हर संभव तकनीकी और रणनीतिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन व खोजी कुत्ते भी लगाए गए हैं। वहीं, पड़ोसी जिले पुंछ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
#WATCH | J&K: Cordon and search operation by the Indian Army, J&K Police and the CRPF in the dense forest areas of Gambhir Mughlan and Dorimal in the Manjakote sector of Rajouri district enters sixth day. The operation was launched following intelligence inputs about the presence… pic.twitter.com/G9eQf31Gbf
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 28, 2026
सूत्रों के अनुसार, अभियान राजोरी के मंजाकोट में चलाया जा रहा है, जहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। ड्रोन कैमरों और हेलिकॉप्टर से ऊंचाई वाले और दुर्गम क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। खोजी कुत्तों की मदद से संभावित ठिकानों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बल बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं ताकि आतंकियों को किसी भी दिशा से भागने का मौका न मिले। सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी से जुड़े अहम इनपुट मिले थे, जिसके बाद बड़े स्तर पर यह अभियान शुरू किया गया।