फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   one militent killed in kashmir

कश्मीर: सीमा पर एक घुसपैठिया ढेर

Fri, 04 Mar 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 04 Mar 2016 08:13 PM IST
सार

  • घुसपैठ की कोश‌िश में था आतं‌क‌ियों का दल
  • मुठभेड़ में दो जवान भी घायल
  • दल में थे पांच से छह आतंकी
  • सेना की कार्रवाई से डर कर वापस पाक भागे आतंकी

विज्ञापन

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की एलओसी से सटे केरन सेक्टर में वीरवार को सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान एक आतंकी मारा गया। वहीं आतंकियों की फायरिंग से सेना के दो जवान घायल हो गए। सैन्य सूत्रों के अनुसार केरन सेक्टर के रव्थनाड दोमारी इलाके के करीब सेना के जवानों को पीओके की ओर से आतंकियों का एक दल घुसपैठ करता नजर आया।
विज्ञापन


सतर्क जवानों ने पहले तो उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

सूत्रों के अनुसार इस दल में करीब पांच से छह आतंकी थे। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि एक आतंकी मारा गया है। उसके पास से एक एके-47 राइफल बरामद की गई।

सेना के घायल दोनों जवानों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। देर शाम तक इलाके में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी था। इस दौरान रुक-रुक कर फायरिंग होने की खबर भी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed