{"_id":"c1f374932ef5a56c260b94a78bdb9ec0","slug":"one-jawan-killed-in-ceasefire-violation-by-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की ओर से जबरदस्त गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की ओर से जबरदस्त गोलाबारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Jun 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। शुक्रवार सुबह से ही पाक की ओर से गोलीबारी जारी है। इस फायरिंग में भारत का एक जवान शहीद हो गया है।
विज्ञापन
माना जा रहा था कि मोदी और शरीफ की मुलाकात के बाद पाकिस्तान की ओर से इस तरह की हरकतों पर लगाम लगेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
नवाज ने मोदी की मां के लिए तोहफा भेजा और मोदी ने भी शरीफ का मां के लिए तोहफा भेजा। माना जा रहा था कि ये तोहफे दूरियों को कम करेंगे लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस मामले में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि,"राजौरी और पुंछ में सीजफायर को तोड़ा गया है। जान माल की भी हानि हुई है।"
विज्ञापन
भारत के तीन जवान भी इस हमले में जख्मी हुए हैं। जवान की जान राजौरी में गई है। माना जाता है कि इस तरह के हमले घुसपैठियों की मदद के लिए किये जाते हैं।