फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   omar abdullah surprised, why Indian Army to retreat?

'चीनियों का पीछे हटना तो ठीक लेकिन भारतीय सेना क्यों?'

Tue, 07 May 2013 10:28 AM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
श्रीनगर/ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
omar abdullah surprised, why Indian Army to retreat?

लद्दाख क्षेत्र में घुसे चीनी सैनिकों के पीछे हटने पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जहां केंद्र सरकार की कूटनीति की सराहना की, वहीं भारतीय सेना के पीछे हटने पर हैरानी जताई है।

विज्ञापन


उमर ने कहा कि केंद्र सरकार को लद्दाख की जमीनी हकीकत स्पष्ट करनी चाहिए। चीनी तो हमारे क्षेत्र से पीछे हटे, लेकिन भारत दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में किस जगह से पीछे हटा, यह समझ नहीं आता।
विज्ञापन


उमर ने कहा कि मीडिया में आए समाचारों से पता चला कि चीन और भारत दोनों विवादित क्षेत्र से पीछे हटे, लेकिन वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास वह क्षेत्र तो भारत का है। केंद्र सरकार को यह संदेह समाप्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री श्रीनगर सचिवालय में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। कोट भलवाल जेल में पाक कैदी पर हुए हमले पर उमर ने कहा कि जेलों में कैदियों की सुरक्षा करना सरकार का कर्तव्य है।

इस संबंध में गृह राज्य मंत्री की ओर से जेलों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। ताकि जेलों में बंद कैदी सुरक्षित रह सकें। इस दौरान पाकिस्तानी कैदी के जख्मी होने की जांच जारी है।


उन्होंने कैदी सनाउल्लाह के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद से उनके कोई मतभेद नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed