फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   nn vohra reviews advance registration for Amarnath Yatra

कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट लिए बिना अमरनाथ यात्रा का सपना रह जाएगा अधूरा

Tue, 10 May 2016 10:56 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 10 May 2016 10:56 AM IST
सार

  • डेढ़ लाख के करीब पहुंचा यात्रा पंजीकरण
  • राज्यपाल ने की एडवांस रजिस्ट्रेशन की समीक्षा

विज्ञापन
nn vohra reviews advance registration for Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा डेढ़ लाख के करीब पहुंच गया है। अब तक 1 लाख 43 हजार 462 यात्री रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। यह जानकारी राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में आयोजित एडवांस रजिस्ट्रेशन की समीक्षा बैठक में दी गई।

विज्ञापन


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के  मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीके त्रिपाठी ने बताया रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 फरवरी 2016 को शुरू की गई थी। देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजाब नेशनल बैंक, जेएंडके बैंक और येस बैंक की कुल 432 शाखाओं में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट लिए बिना यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। यह सर्टिफिकेट सरकारी डॉक्टर या फिर अधिकृत किए गए चिकित्सा संस्थानों से हासिल किए जा सकते हैं। सारी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में 7500 यात्रियाें को ही आगे बढ़ने की अनुमति

nn vohra reviews advance registration for Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI

48 दिन की यात्रा 2 जुलाई से शुरू होगी जिसका समापन रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 18 अगस्त को होगा। त्रिपाठी ने कहा बालटाल और पहलगाम रूट से एक दिन में 7500 यात्रियाें को ही आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

मौसम की परिस्थितियों के आधार पर दोमेल और चंदनवाड़ी में एक्सेस कंट्रोल गेट से सुबह 11 बजे के बाद यात्री नहीं छोड़े जाएंगे। इसी तरह से पंजतरणी शिविर से किसी भी यात्री को बाद दोपहर तीन बजे के बाद आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed