फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   NIT Srinagar non-Kashmiri students were convicted for lathi charge

एनआईटी बवाल: लाठीचार्ज के लिए गैर कश्मीरी छात्रों को दोषी ठहराया गया

Tue, 26 Apr 2016 03:53 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 26 Apr 2016 03:53 PM IST
सार

  • एनआईटी कैंपस में अपना व्यवसाय चलाने वाले दुकानदारों के बयान दर्ज किये हैं
  • शैक्षिक माहौल को बिगाड़ने के लिए गैर कश्मीरी छात्रों को जिम्मेदार माना गया है। 
  • गैर कश्मीरी छात्रों से बार-बार अनुरोध किये जाने के बावजूद वे नहीं माने इसलिए पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। 

विज्ञापन
NIT Srinagar non-Kashmiri students were convicted for lathi charge
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एनआईटी श्रीनगर में पिछले दिनों गैर कश्मीरी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की जांच के लिए नियुक्त जांच अधिकारी एडीसी नज़ीर अहमद बाबा ने निर्धारित समय में अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को पेश कर दी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान उन्होंने एनआईटी छात्रों, फैकल्टी मेंबर्स, कॉलेज वार्डन, पुलिस अधिकारियों और एनआईटी कैंपस में अपना व्यवसाय चलाने वाले दुकानदारों के बयान दर्ज किये हैं। बताया गया है कि कुछ गैर-कश्मीरी छात्रों ने भी अपने बयान दर्ज करवाए हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, आधिकारिक रूप से कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन, भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि जांच का निष्कर्ष यह है कि शैक्षिक माहौल को बिगाड़ने के लिए गैर कश्मीरी छात्रों को जिम्मेदार माना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में लिखा गया है कि पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे गैर कश्मीरी छात्रों से बार-बार अनुरोध किये जाने के बावजूद वे नहीं माने इसलिए पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। जांच अधिकारी द्वारा डीसी को सौंपी गई यह रिपोर्ट डिवकॉम के जरिए सरकार को भेज दी गई है।

सोमवार से एनआईटी में कक्षाएं शुरू हुईं, गैर कश्मीरी छात्रों की मौजूदगी न के बराबर 

NIT Srinagar non-Kashmiri students were convicted for lathi charge

हजरतबल इलाके में स्थित एनआईटी कैंपस में फिलहाल शांति है, लेकिन, गैर कश्मीरी छात्र देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। सोमवार से एनआईटी में कक्षाएं शुरू हुईं, लेकिन, इनमें गैर कश्मीरी छात्रों की मौजूदगी न के बराबर रही। 

एनआईटी के रजिस्ट्रार फैयाज़ अहमद मीर ने बताया कि एनआईटी में अभी स्पोर्ट्स सप्ताह चल रहा था और इससे पहले हुए बवाल के चलते गैर कश्मीरी छात्र अपने घरों को गए थे। एनआईटी में दुबारा से सामान्य कक्षाएं शुरू हुईं हैं और करीब 400 गैर कश्मीरी छात्र वापस आ गए हैं। 

सनद रहे कि एनआईटी में बाहरी छात्रों की तादाद लगभग पौने दो हजार है। मीर ने यह भी बताया कि जो गैर कश्मीरी छात्र घर चले गए थे उनकी परीक्षा अब पांच मई से आठ मई तक होगी। कुछ गैर कश्मीरी छात्रों ने कहा कि हम अभी भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। 

हम अपना यह प्रदर्शन जारी रखेंगे। एनआईटी द्वारा जारी की गई डेट शीट पर पूछे गए सवाल पर छात्रों ने कहा कि अभी फिलहाल हमने इस बारे में कुछ नहीं सोचा, हमारा एक ही उद्देश्य है अपनी मांगों को पूरा करवाना। सोमवार को जम्मू में भी जोरदार प्रदर्शन हुआ।
 
अभी किसी जांच रिपोर्ट की जानकारी नहीं है। विभिन्न स्तरों पर जांच चल रही है। इतना तय है कि सरकार किसी भी पक्ष से अन्याय नहीं होने देगी।  - डॉ. निर्मल कुमार सिंह, उप मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed