फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Muslims performed last rites of their Pandit neighbor

कश्मीरी पंडित की अर्थी को मुस्लिम समुदाय ने दिया कंधा 

Tue, 26 Apr 2016 03:51 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 26 Apr 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
Muslims performed last rites of their Pandit neighbor
मुस्ल‌िम समुदाय के लोग कश्मीरी पंड़‌ित की अर्थी को कंधा देते हुए - फोटो : Facebook

सदियों से चला आ रहा कश्मीरी भाईचारा यहां आज भी ज़िंदा है। इसकी मिसाल श्रीनगर में देखने को मिली, जहां एक कश्मीरी पंडित बुजुर्ग की अर्थी को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कंधा दिया।

विज्ञापन


श्रीनगर के महाराज गंज इलाके में रहने वाले कश्मीरी पंडित धनराज मल्होत्रा का लंबी बीमारी के चलते शनिवार को देहांत हो गया। उनके अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सारे इंतज़ाम किए और उनके परिवार की हर तरह से मदद की। 
विज्ञापन


धनराज मल्होत्रा का परिवार उन परिवारों में से एक है, जिसने 90 के दशक में आतंकवाद के चरम दौर में भी कश्मीर से पलायन नहीं किया। वह अपने एक बेटे भारत मल्होत्रा साथ यहां रह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके भतीजे धीरज मल्होत्रा के अनुसार उसके पिता तिलक राज मल्होत्रा को 13 मार्च 1993 में अज्ञात बंदूक धारियों ने मौत के घाट उतार दिया था। इसके बावजूद भी हमने घाटी छोड़ने का मन नहीं बनाया। 


दीपक अपने चाचा के मकान में ही उनके साथ रहते थे। कश्मीरी पंडित समुदाय ने मुस्लिम समुदाय की इस भाव की सराहना की, वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों के अनुसार वह सब भाई हैं। एक दूसरे की सहायता करना उनका कर्तव्य है। युवक अल्ताफ के अनुसार हमने अपना कर्तव्य निभाया है और भाईचारे की मिसाल कायम रखी है, जिसके बारे में वह सदियों से सुनते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed