{"_id":"57b07d8c4f1c1b5a446eafde","slug":"msmt-celebrates-india-s-independence-day-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मिले सुर मेरा तुम्हारा' ग्रुप अमेरिका में मनेएगा भारत का स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मिले सुर मेरा तुम्हारा' ग्रुप अमेरिका में मनेएगा भारत का स्वतंत्रता दिवस
टीम डिजिटल, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 14 Aug 2016 07:47 PM IST
सार
- भारत से परमवीर चक्र विजेता सुबेदार मेजर बन्ना सिंह और महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने एक वीडियो संदेश भी भेजा है, जो कार्यक्रम के दौरान ही दिखाया जाएगा।
- ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी पर बनी थी फिल्म बॉर्डर, सन्नी देओल ने निभाया था उनका किरदार।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते छह सालों की तरह इस बार भी अमेरिका में रह रहे भारतीयों का ग्रुप 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस बार अमेरिका में भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने में एक जो तब्दीली है वह ये कि समारोह 15 के बजाए 20 अगस्त को होगा।
असल में अमेरिका में 15 अगस्त के दिन कोई अवकाश नहीं होता। इसलिए वहां रह रहे भारतीयों ने इस वीकेंड यानि आगामी शनिवार को यह समारोह आयोजित करेगा। आयोजन सुबह 10 से 1 बजे तक अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित डि एंजा कॉलेज के विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स सेंटर में होगा।
यहां भारत से नौकरी व अन्य कारणों से अमेरिका में रह रहे करीब 500 भारतीय पूरी आन-बान-शान से भारत का 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। इस दौरान वहां भारतीय सांस्कृति से जुड़े कई आयोजन होंगे। इनमें प्रमुख रूप से भारत के कई स्थानीय नृत्य, लोकगीत व आदि शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए भारत से परमवीर चक्र विजेता सुबेदार मेजर बना सिंह, महावीर चक्र विजेता कुलदीप सिंह चांदपुरी ने वहां रह रहे बच्चों को एक वीडियो संदेश भी भेजा है, जो कार्यक्रम के दौरान ही दिखाया जाएगा।
महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी बांयें और परमवीर चक्र विजेता सुबेदार मेजर बना सिंह दांयें
'मिले सुर मेरा तुम्हारा' के व्यवस्थापक संजय शर्मा और श्वेता शर्मा ने बताया कि वह इस दिन के लिए पूरे साल इंतजार करते हैं। वह अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस समारोह साल 2010 से ही मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बीते सालों की तुलना में अधिक धमाकेदार आयोजन रखा गया है। इसमें देश-भक्ति से लबरेज गीतों-नृत्यों के अलावा वहां रहने वाले भारतीय बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रहने के लिए कई तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इस बार एक स्थानीय चैनल भी करेगा। इसके अलावा ग्रुप की वेबसाइट http://msmtusa.org/ पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा।