फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   'modi is hope for us'

लद्दाख को भी बहुत हैं मोदी से उम्मीदें

Mon, 26 May 2014 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 26 May 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
'modi is hope for us'

लद्दाख से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद थुपस्तान चिवांग ने कहा कि लद्दाख में चीन से सटी नियंत्रण रेखा से लाल सेना की घुसपैठ को रोकना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के लिए चुनौती होगी।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि मोदी सब जानते हैं। इस मसले का समाधान भी वह करेंगे। इसके अलावा नई केंद्र सरकार से लद्दाखी आवाम को खासी उम्मीदें हैं। खासकर लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिलाना भाजपा का लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन


रविवार को भाजपा सांसद के सम्मान समारोह के बाद थुपस्तान चिवांग ने लद्दाख के हालात पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि पिछले दस साल के दौरान चीन ने हमेशा घुसपैठ की। कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार की ढुलमुल नीतियों की वजह से हमेशा भारत को ही पीछे हटना पड़ा। उन्हें उम्मीद है कि अब ऐसी नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल थुपस्तान चिवांग भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पिछले दिनों लगातार दो दफा लद्दाख का दौरा किया है। उनके ध्यान में लद्दाख के मसलों और प्राथमिकताओं को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाया है।


मुख्य तौर पर लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देने की मांग गडकरी से की गई है। गडकरी ने कहा कि इसके लिए शायद अनुच्छेद 370 को हटाना जरूरी है। इन सब पहलुओं पर पार्टी गौर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed