फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   modi_370_jammu

थम नहीं रहा मोदी के बयान पर बवाल

Wed, 04 Dec 2013 02:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Dec 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
modi_370_jammu

भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी के अनुच्छेद 370 से संबंधित बयान पर बवाल नहीं थम रहा। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने मंगलवार को इसे नफरत की दीवार करार दिया।

विज्ञापन


कृषि मंत्री और जेकेडीपीएन के अध्यक्ष गुलाम हसन मीर ने स्पष्ट किया कि मोदी के नजरिए से अवाम में अविश्वास की भावना पैदा होगी। लिहाज भाजपा की ललकार रैली के बाद दूसरे दिन भी इस मुद्दे पर बयानबाजी जारी रही।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने नेकां, कांग्रेस, पीडीपी और सीपीएम द्वारा अनुच्छेद 370 को राज्य और देश के बीच पुल बताने पर एतराज जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह पुल आतंकवाद और अलगाववाद का है। उन्होंने कहा कि अवाम को गुमराह करने वाले नेकां, कांग्रेस और पीडीपी के कुछ स्वार्थी नेता इसे स्थायी करार दे रहे है।


खुद पंडित नेहरू ने 1963 में संसद में स्पष्ट किया था कि यह स्थायी व्यवस्था नहीं है। लिहाजा नरेंद्र मोदी ने इस पर चर्चा की बात कर अवाम, संविधान विशेषज्ञों, राजनीतिक पंडितों आदि को अपना पक्ष रखने का मौका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed