फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   military received terrorist attack Input on Shivaratri

सेना को शिवरात्रि पर आतंकी हमले के इनपुट मिले

Sun, 06 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 06 Mar 2016 11:36 PM IST
सार

  • आतंकी शिवरात्रि और बजट सत्र के दौरान बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं
  • आतंकी किसी वारदात को अंजाम देकर मीडिया में सुर्खियां बटोरने की कोशिश में हैं। 

विज्ञापन
military received terrorist attack Input  on Shivaratri
भारत पाकिस्तान सीमा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तानी आतंकी शिवरात्रि और बजट सत्र के दौरान बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सेना को ऐसे इनपुट मिले हैं।  सेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने कहा कि खुफिया एजेंसियों से उनके पास इनपुट हैं कि आतंकी किसी वारदात को अंजाम देकर मीडिया में सुर्खियां बटोरने की कोशिश में हैं। 

विज्ञापन


उनका मकसद शिवरात्रि के दौरान जहां ज्यादा लोगों का जमघट हो, वहां वारदात कर चर्चा में आने का है। हालांकि, लेफ्टिनेंट जनरल ने इनपुट के संबंध में विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने कहा कि सेना ने आतंकियों की किसी भी चुनौती से निपटने की सभी तैयारियां कर रखी हैं। 
विज्ञापन


आरएस पुरा में सीमा पर मिली सुरंग पर केजे सिंह ने कहा कि यदि आतंकी इसके उपयोग में कामयाब हो जाते तो भारी तबाही मचा सकते थे। सुरंग का उपयोग हुआ या नहीं, इसका निष्कर्ष सुरंग की जांच के बाद ही पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जांच का विषय है कि सुरंग नवनिर्मित है या पुरानी। गृह मंत्रालय ने जांच के लिए टीम बनाई है, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों और सर्वे आफ इंडिया के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। यह टीम सुरंग के अलावा सीमा पर फेंसिंग व अन्य सुरक्षा उपायों की समीक्षा करेगी। 

military received terrorist attack Input  on Shivaratri
भारत पाकिस्तान सीमा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आतंकियों को चेतावनी देते हुए केजे सिंह ने कहा कि सेना उनके नापाक इरादों को नाकाम बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘ पठानकोट, अरनिया, जंगलोट, सांबा जैसे आतंकी हमले हमें नहीं रोक सकते। जो आतंकी देश में घुसेगा, उसे यहीं की मिट्टी (दफन) नसीब होगी। वह लौट नहीं सकेगा।’

 पठानकोट में जांच के लिए पाकिस्तानी टीम के प्रस्तावित दौरे पर जीओसी इन सी ने कहा कि यह उनके अधिकार में नहीं है। एनआईए और अन्य एजेंसियों के अधीन सब काम होगा। लेकिन, कहा कि हमारी सरकार तमाम आवश्यक कदम उठा रही है। हमारी कोशिश होगी कि पाक टीम को कोई सामरिक जानकारी हासिल न हो पाए। 

विश्व कप टी-20 मैच से पहले पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा की समीक्षा को लेकर पाक की ओर से भेजी जा रही जांच टीम के औचित्य पर पश्चिमी कमान प्रमुख ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि एक सैनिक के नाते उनका काम ऐसे किसी भी आयोजन से पहले सुरक्षा की चुनौतियों की समीक्षा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed