फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Militants Attacked Army Camp In South Kashmir Banoora Area Of District Pulwama

पुलवामा में सैन्य कैंप पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई के बाद भाग निकले आतंकी

Sat, 10 Nov 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 10 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
Militants Attacked Army Camp In South Kashmir Banoora Area Of District Pulwama
प्रतीकात्मक तस्वीर
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने सैन्य कैंप पर हमला कर दिया। आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी का जवानों ने भी करारा जवाब दिया। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। जिले के बोनूरा इलाके में 55 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप को आतंकियों ने निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। हमले के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के त्राल के पनीर त्राल गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर कासो चलाया गया। हालांकि, आतंकियों का सुराग न मिलने पर आपरेशन स्थगित कर दिया गया। कुलगाम जिले के खुरबतपोरा में भी सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को हिजबुल मुजाहिदीन के दो स्थानीय आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ शुरू होते ही इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई थी। 
Trending Videos

सुरक्षाबलों को शनिवार तड़के जिले के टिकन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके आधार पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 180/183 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर साझा तलाशी अभियान चलाया गया। 

घेरा सख्त होता देख इलाके में छिपे आतंकियों ने सर्च पार्टी पर फायरिंग की जिसका जवाब जवानों ने भी दिया। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी। 

पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों की शिनाख्त पुलवामा के बिलो डारगुंड के लियाकत मुनीर वानी और पुलवामा बाबहार के वाजिद-उल-इस्लाम के तौर पर हुई है। दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। दोनों सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमलों के अलावा स्थानीय लोगों पर अत्याचार जैसी कई घटनाओं में शामिल थे। पुलिस के अनुसार वह कई आतंकी घटनाओं को भी अंजाम दे चुके थे और उनके खिलाफ मामले भी दर्ज थे। 
 

सुरक्षारकर्मी से लूटी इंसास राइफल भी बरामद

मारे गए आतंकियों से एक एके राइफल व इंसास राइफल के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। कुछ अन्य दस्तावेज भी मुठभेड़ स्थल से बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद हुई इंसास राइफल पुलवामा जिले के मुरन चौक से सुरक्षा कर्मी से छीनी गई थी जिस संदर्भ में पुलवामा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed