फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Mercury reached below zero in Kashmir Valley

J&K Weather: घाटी में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, 26 से 31 दिसंबर सर्दी से राहत के आसार नहीं

Sat, 24 Dec 2022 09:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 Dec 2022 09:52 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 से 31 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में शुष्क सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अधिकारियों के कहा कि सीमांत कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जबकि काजीगुंड में शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस है।

विज्ञापन
Mercury reached below zero in Kashmir Valley
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में जिस तरह चिल्ले कलां के दिन बीत रहे हैं, कंपकंपी और बढ़ती जा रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि वीरवार रात शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 से 31 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में शुष्क सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अधिकारियों के कहा कि सीमांत कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जबकि काजीगुंड में शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस है। कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस से नीचे है।
विज्ञापन


26 से 30 दिसंबर के बीच आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में चिल्ले कलां जारी है और 40 दिन तक कठोर सर्दी रहेगी। इस दौरान जल निकायों के साथ-साथ पानी की आपूर्ति भी जम जाती है। घाटी के कई हिस्सों में इस अवधि के दौरान हिमपात की संभावना सबसे अधिक और अधिकतम होती है। अधिकांश क्षेत्रों, विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात होता है। चिल्ले-कलां 21 दिसंबर से शुरू हुआ है और 30 जनवरी को समाप्त होगा। इसके बाद भी शीतलहर 20 दिन तक चिल्ले खुर्द (छोटी ठंड) रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed