{"_id":"57286a434f1c1bab555ccee7","slug":"mehbooba-seeks-revamp-of-state-wakf-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनराशि का विवेकपूर्ण उपयोग करें वक्फ बोर्ड : महबूबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनराशि का विवेकपूर्ण उपयोग करें वक्फ बोर्ड : महबूबा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 03 May 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : ANI
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को ओकाफ के 23वें निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए धनराशि के विवेकपूर्ण उपयोग के दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने एक संरचनात्मक सुधार कर जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड को गतिशील और जीवंत संगठन बनाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
महबूबा ने बोर्ड से कहा कि वह राज्य में कार्यरत इसी तरह के धार्मिक संगठनों से प्रेरणा लें जो अपनी संपत्ति और बंदोबस्ती के विवेकपूर्ण उपयोग कर रहे हैं, ताकि वक्फ को एक विशाल सामाजिक क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को आधार बनाने के लिए सक्षम किया जा सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को इस अवसर पर जम्मू कश्मीर मुस्लिम वक्फ निर्दिष्ट करने तथा प्रचलन में एक बड़ा वृद्धि लाने के लिए संपत्ति अधिनियम में संभव संशोधन के बारे में अवगत करवाया गया। बोर्ड द्वारा स्थापित किए जा रहे नर्सिंग कालेजों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कुलपति को भारतीय नर्सिंग परिषद के साथ पंजीकरण में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन