{"_id":"62546383cde7db2037073e23","slug":"mehbooba-said-stability-in-pakistan-is-good-for-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा बोली: पाकिस्तान में स्थिरता हमारे लिए अच्छा, कश्मीर में हालात को सुधारने के लिए जनता के साथ डायलॉग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा बोली: पाकिस्तान में स्थिरता हमारे लिए अच्छा, कश्मीर में हालात को सुधारने के लिए जनता के साथ डायलॉग जरूरी
Tue, 12 Apr 2022 04:01 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 12 Apr 2022 04:01 AM IST
सार
महबूबा ने कहा कि अगर हमारे पड़ोसी मुल्क में स्थिरता होगी, तो वो हमारे लिए भी अच्छा है। जम्मू कश्मीर पुलिस की एडवाइजरी जिसमें उन्होंने आतंकियों को जानबूझकर शरण देने वालों की संपत्ति जब्त करने के आदेश को गलत बताया।
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति पर कहा कि भुट्टो साहब कहते थे कि जो हिंदुस्तान है, वो जम्हूरी शोरो गुल की वजह से जिंदा है। आज मुझे लगता है कि पाकिस्तान में भी जम्हूरियत का शोरो गुल चल रहा है।
विज्ञापन
कहीं न कहीं उस मुल्क में भी जम्हूरियत जड़ पकड़ रही है, लेकिन वो हमारा हमसाया है, इसलिए हम चाहेंगे कि वहां हालातों में स्थिरता आए। वो जल्द कोई फैसला कर लें, ताकि जिस तरह हमारे मुल्क में जम्हूरियत का बोलबाला है वहां भी हो जाए।
विज्ञापन
अगर हमारे पड़ोसी मुल्क में स्थिरता होगी, तो वो हमारे लिए भी अच्छा है। जम्मू कश्मीर पुलिस की एडवाइज़री जिसमें उन्होंने आतंकियों को जानबूझकर शरण देने वालों की संपत्ति जब्त करने के आदेश जारी किए गए हैं को लेकर महबूबा ने कहा कि यह बहुत गलत बात है।
विज्ञापन
ऐसा कर ये लोग पूरी कौम को सजा दे रहे हैं। आम आदमी ने क्या बिगाड़ा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कश्मीरी पंडित पर हमले के संबंध में 100 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया गया। जामिया मस्जिद में नारेबाजी हुई तो वहां से भी कई लड़कों को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया।
यह तो खयालात की जंग है। जम्हूरियत खयालात की जंग होती है। आप एक इंसान को कैद कर सकते हो, लेकिन उसके खयालात को नहीं। महबूबा ने कहा कि जब तक यहां के लोगों के साथ युवाओं के साथ डायलॉग नहीं होगा।
तब तक यह पकड़ धकड़ जितनी भी ज़्यादा करें, तो उससे कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि जम्मू कश्मीर के लोग और दूर होते जाएंगे।