{"_id":"627b808e030c754dc55412ae","slug":"mehbooba-said-country-should-take-a-lesson-from-the-situation-in-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा बोलीं: श्रीलंका के हालात से देश को लेना चाहिए सबक, वहां जो रहा वह हमारे लिए चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा बोलीं: श्रीलंका के हालात से देश को लेना चाहिए सबक, वहां जो रहा वह हमारे लिए चेतावनी
Wed, 11 May 2022 02:54 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 11 May 2022 02:54 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने बुधवार को अपने ट्वीट में लिखा कि श्रीलंका में जो कुछ भी हुआ उससे सबक लेना चाहिए। वर्ष 2014 से भारत को सांप्रदायिक डर की ओर धकेला जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा है कि श्रीलंका के मौजूदा हालात से भारत को सबक लेना चाहिए। क्योंकि हमारा देश उसी राह पर आगे बढ़ रहा है। श्रीलंका में में अभूतपूर्व आर्थिक उथल-पुथल के बीच सोमवार को वहां के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
इससे कुछ घंटों पहले उनके समर्थकों ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किया था। इसके बाद देश में कर्फ्यू लगाना पड़ा और राजधानी में सेना तैनात कर दी गई। इस हमले के बाद राजपक्षे के समर्थक नेताओं के विरुद्ध बड़े पैमाने पर हिंसा हुई।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने बुधवार को अपने ट्वीट में लिखा कि श्रीलंका में जो कुछ भी हुआ उससे सबक लेना चाहिए। वर्ष 2014 से भारत को सांप्रदायिक डर की ओर धकेला जा रहा है।
विज्ञापन
यह उसी अतिराष्ट्रवाद और धार्मिक बहुसंख्यकवाद के रास्ते पर जा रहा है। सामाजिक तानेबाने और आर्थिक सुरक्षा को इसकी कीमत चुकानी होगी।