जिद्दी नहीं, बस इज्जत प्यारी है : महबूबा मुफ्ती
- महबूबा मुफ्ती ने साफ कहा कि वे जिद्दी नहीं हैं, बस इज्जत प्यारी है
- मोदी सरकार को यूपी और बिहार की सियासत छोड़कर जम्मू-कश्मीर की तकलीफ को समझना होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने साफ कहा कि वे जिद्दी नहीं हैं, बस इज्जत प्यारी है। इसके लिए मोदी सरकार को यूपी और बिहार की सियासत छोड़कर जम्मू-कश्मीर की तकलीफ को समझना होगा।
पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने साफ कहा कि वे जिद्दी नहीं हैं, बस इज्जत प्यारी है। केंद्र सरकार को साफ संदेश दिया कि जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का मकसद पूरा होने पर ही भाजपा के साथ सरकार बन सकती है। इसके लिए मोदी सरकार को यूपी और बिहार की सियासत छोड़कर जम्मू-कश्मीर की तकलीफ को समझना होगा।
जम्मू जिले में सदस्यता अभियान के तहत अधिवेशन को संबोधित करते हुए रियासत में सियासी असमंजस पर महबूबा ने बेबाकी से अपनी बात रखी। कहा कि पीडीपी के कई नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि रियासत में सरकार बने। रियासत का मुख्यमंत्री बनना किसी भी सियासी नेता के लिए सौभाग्य की बात है।
पीडीपी के कुछ विधायक मंत्री भी बन सकते हैं, लेकिन, जब तक सरकार बनाने का मकसद पूरा नहीं होगा वह ऐसा नहीं करेंगी। अब पीडीपी के सामने सवाल यह है कि जिस मकसद के लिए भाजपा से हाथ मिलाया क्या वह पूरा हो रहा है। क्या जम्मू-कश्मीर के लोगों का इससे फायदा हो रहा है।
वैचारिक मतभेदों के बावजूद भाजपा को मिले जनमत का सम्मान
महबूबा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने वैचारिक मतभेदों के बावजूद भाजपा को मिले जनमत का सम्मान करते हुए पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार बनाई।
उनके पिता चाहते थे कि देश का इकलौता मुस्लिम बहुल राज्य जम्मू-कश्मीर पूरे देश को रास्ता दिखाने के लिए रोल मॉडल बने। डाक्टरों के मना करने के बावजूद मुफ्ती आखिरी सांस तक रियासत के हित में काम करते रहे।
वाजपेयी, मोदी की तारीफ की
महबूबा मुफ्ती ने अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की पाकिस्तान यात्रा की जमकर तारीफ की। महबूबा ने कहा कि केंद्र में वाजपेयी सरकार के समय रियासत में पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार होते हुए भी उन्होंने केंद्र के खजाने का मुंह रियासत के लिए खोल दिया था।
पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। इससे बार्डर पर शांति हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाकिस्तान का हाल ही में अचानक दौरा किया। उसके बाद से बार्डर पर शांति है।
पठानकोट में आतंकी हमला हुआ, लेकिन, मोदी की यात्रा का फायदा यह हुआ कि पाकिस्तान ने हमले से जुड़े कुछ लोगों को पकड़ा। उन्होंने कहा कि जंग किसी मसले का हल नहीं है। आज के दौर में जंग में कोई जीत नहीं सकता। बातचीत से ही मसलों का हल हो सकता है।
राज्यपाल से सियासी परिदृश्य पर की चर्चा
भाजपा की ओर से रियासत के राजनीतिक हालात पर चर्चा के एक दिन बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी राज्यपाल से मिलकर राज्य के सियासी परिदृश्य पर चर्चा की। इस दौरान सरकार गठन के साथ ही अन्य मुद्दों पर बात हुई। माना जा रहा है कि महबूबा ने राज्यपाल को सरकार गठन की स्थितियों की विस्तृत जानकारी दी है।
आज पीडीपी पैसा दिखा कर हमारे दिल को खुश करने की कोशिश करते हैं। उनके नेता कहते हैं बजट में हमें 9000 करोड़ रुपए मिले हैं। पीडीपी को लेकर उन्होंने कहा कि कहां गया उनका सियासी एजेंडा।