{"_id":"573abdd14f1c1bf12bac6fb6","slug":"meeting-on-alliance-of-the-agenda-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंडा आफ एलायंस के लिए कैबिनेट सब कमेटी की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंडा आफ एलायंस के लिए कैबिनेट सब कमेटी की बैठक आज
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 17 May 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी-भाजपा के एजेंडा आफ एलायंस को लागू करने के लिए राज्य कैबिनेट सब कमेटी की बैठक मंगलवार को श्रीनगर में होगी। इसमें कश्मीरी पंडितों की ससम्मान घर वापसी, पंडितों की कालोनी के लिए घाटी में स्थान चिह्नित करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
महबूबा सरकार ने एजेंडा आफ एलायंस को लागू करने के लिए डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है। इसमें वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू, आरएंडबी मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा तथा वन मंत्री लाल सिंह को रखा गया है।
विज्ञापन
महबूबा सरकार की यह पहली सब कमेटी की बैठक है जिसमें एजेंडा आफ एलायंस को त्वरित गति से लागू करने तथा केंद्र से इस दिशा में पहल को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन