फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   list of terrorist incidents in jammu and kashmir

कब-कब आतंकी हमलों से दहला जम्मू-कश्मीर

Wed, 13 Mar 2013 07:12 PM IST
भूपेंदर सिंह भाटिया/जम्मू
भूपेंदर सिंह भाटिया/जम्मू Updated Wed, 13 Mar 2013 07:12 PM IST
विज्ञापन
list of terrorist incidents in jammu and kashmir

लंबे समय से आतंक की मार झेल रहे जम्मू-कश्मीर में फिदायीन हमलों की सूची बहुत लंबी है।

विज्ञापन


हालांकि इन हमलों में आतंकियों का मुख्य निशाना सेना और सुरक्षा बल ही रहे।

दहशत फैलाने के उद्देश्य से उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निवास, श्रीनगर विधानसभा, जम्मू रेलवे स्टेशन, रघुनाथ मंदिर जम्मू और कश्मीर घाटी में स्थित अन्य केंद्रीय कार्यालयों तक को नहीं बख्शा।

पिछले एक दशक से ज्यादा समय में हुए फिदायीन हमलों में सबसे बड़ा हमला 14 मई 2002 को जम्मू के पास कालू चक इलाके में हुआ। सैन्य क्षेत्र में हुए फिदायीन हमले में 36 सैन्यकर्मियों, उनके परिवार व अन्य की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस हमले में 48 लोग जख्मी हुए थे। हालांकि पिछले तीन सालों से फिदायीन हमलों में एकाएक ब्रेक लग गया था। अंतिम बार फिदायीन हमला छह जनवरी 2010 को श्रीनगर के लाल चौर पर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लश्कर आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला कर एक नागरिक और एक पुलिसकर्मी की जान ले ली थी। लेकिन सुरक्षा बलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया । इस हमले में 12 लोग जख्मी हो गए थे। लेकिन उसके बाद से इन हमलों पर एकाएक रोक लग गई थी।

जम्मू-कश्मीर में मुख्य फिदायीन हमले
01 अक्टूबर 2001- श्रीनगर स्थित विधानसभा में फिदायीन हमला। चारों फिदायीन ढेर। 11 सुरक्षा जवान शहीद। 24 नागरिकों की मौत।

17 नवंबर 2001- डोडा के रामबन क्षेत्र में लश्कर के फिदायीन का हमला। दस जवान शहीद। चार नागरिकों की मौत।

04 दिसंबर 2001- कुपवाड़ा में लश्कर के तीन सदस्यीय आत्मघाती दस्ते ने सुरक्षा बलों के कैंप पर हमला किया। तीनों आतंकी ढेर। दो जवान शहीद। दो जवान सहित पांच जख्मी।

14 मई 2002- कालू चक स्थित सैन्य क्षेत्र में फिदायीन हमले में तीन आतंकी ढेर। 36 सैन्यकर्मी और उनके परिवार वालों की मौत, 48 जख्मी।

24 नवंबर 2002- जम्मू के रघुनाथ मंदिर में फिदायीन हमला। तीन आतंकियों सहित 13 लोगों की मौत।

18 दिसंबर 2002- थनामंडी आर्मी पोस्ट पर फिदायीन हमले में लश्कर आतंकी ढेर। एक एसएफ की मौत और तीन जवान जख्मी।

14 मार्च 2003- पुंछ बस स्टैंड में फिदायीन हमले में एक डीएसपी और तीन नागरिकों की मौत।

25 अप्रैल 2003- बांडीपोरा में बीएसएफ कैंप फिदायीन हमले में दो आतंकी ढेर। तीन बीएसएफ जवान शहीद। एक नागरिक की भी मौत। चार जवानों सहित सात जख्मी।

26 अप्रैल 2003- श्रीनगर स्थित आल इंडिया रेडियो पर फिदायीन हमला। तीन आतंकी और दो एसएफ की मौत। मुठभेड़ में आठ अन्य जख्मी।

15 मई 2003- पुंछ शहर में पुलिस की वर्दी में आतंकियों ने सेना कैंप के बाहर फिदायीन हमले में एक जवान की मौत। हमलावर मौके से फरार, लेकिन बाद में मारा गया।

28 जून 2003- जम्मू के सुजआं इलाके में सेना की डोगरा रेजीमेंट पर फिदायीन हमला। 12 जवान शहीद। एक लेफ्टिनेंट सहित सात जख्मी। दोनों फिदायीन हमले में मारे गए।

22 जुलाई 2003- अखनूर के टांडा रोड स्थित आर्मी कैंप में फिदायीन हमला। एक ब्रिगेडियर सहित आठ जवानों की मौत। चार जनरल, एक ब्रिगेडयर और दो कर्नल सहित 12 जख्मी।

04 सितंबर 2003- पुंछ शहर स्थित सुरक्षा बलों के कैंप में फिदायीन हमला। दो विदेशी और एक महिला की मौत।

17 अक्टूबर 2003- मौलाना आजाद रोड स्थित तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निवास पर फिदायीन हमला। दोनों आतंकी मौके पर ही ढेर हुए। दो बीएसएफ जवान शहीद। तीन फोटो जर्नलिस्ट सहित दस जख्मी।

18 नवंबर 2003- श्रीनगर स्थित 15 कोर हेडक्वार्टर में फिदायीन हमला। एक जवान शहीद, दो अन्य जख्मी।

02 जनवरी 2004- जम्मू रेलवे स्टेशन पर फिदायीन हमला। चार जवान शहीद। नौ जवानों सहित 15 जख्मी हुए।

23 मई 2004- काजीगुंड के पास लोअर मुंडा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट में 19 बीएसएफ जवान शहीद। छह महिलाओं और पांच बच्चों की भी मौत।

12 सितंबर 2004- डलगेट स्थित सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला। दो डिप्टी कमांडेंट शहीद। दोनों आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया।

09 अक्टूबर 2004- सिंहपुरा इलाके में सेना की कान्वाई पर फिदायीन हमला। चार जवान शहीद। 35 जख्मी हुए। एक सिविल ड्राइवर भी मारा गया।

17 नवंबर 2004- सोनवार बाग स्थित क्रिकेट स्टेडियम के पास सुरक्षा बलों ने दो फिदायीन आतंकियों को मार गिराया। यहां प्रधानमंत्री की आमसभा होनी थी।

03 दिसंबर 2004- सोपोर में एसओजी कैंप में तैनात सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला। पांच जवान शहीद, दो जख्मी। दोनों आतंकी मार गिराए गए।

09 दिसंबर 2004- शोपिया स्थित एसओजी कैंप पर हमला। दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि एक डीएसपी सहित चार लोग जख्मी हो गए।

07 जनवरी 2005- श्रीनगर स्थित आयकर कार्यालय में फिदायीन हमला। बीएसएफ के एक डिप्टी कमांडेंट, दो जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद। घटना में एक नागरिक की भी मौत। एक आतंकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को बाद में मार गिराया गया।

24 फरवरी 2005- श्रीनगर स्थित डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय में फिदायीन हमला। तीन पुलिसकर्मी शहीद। राजस्व विभाग की एक महिला कर्मचारी सहित पांच लोगों की मौत। दो आतंकी मौके पर ही ढेर।

30 मार्च 2005- सोपोर के आरामपोरा इलाके में स्थित बीएसएफ कैंपों पर दो फिदायीन हमलों में दो आतंकी ढेर। एक पैरा मिलेट्री फोर्स का जवान शहीद।

06 अप्रैल 2005- श्रीनगर स्थित टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर पर दो फिदायीन हमले। दोनों आतंकी मौके पर मारे गए। एक पुलिसकर्मी सहित सात लोग जख्मी।

12 मई 2005- श्रीनगर में बीएसएफ की कान्वाई पर फिदायीन हमला। दो लोग मारे गए, जबकि 60 लोग घायल हुए। घायलों में 25 स्कूली बच्चे भी शामिल।

14 नवंबर 2005- श्रीनगर के लाल चौक क्षेत्र में पल्लाडियम सिनेमा के सामने हुए फिदायीन हमले में दो सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। इसके अलावा दो नागरिकों की मौत हो गई। एक जपानी पर्यटक के साथ 17 लोग जख्मी हुए।

16 नवंबर 2005- श्रीनगर की रेजीडेंसी रोड स्थित जेएंडके बैंक हेड क्वार्टर के सामने कार बम हमले में चार नागरिक मारे गए, जबकि विधायक व पूर्व मंत्री उस्मान मजीद सहित 72 लोग जख्मी हो गए।

23 नवंबर 2005- श्रीनगर के डाउन टाउन क्षेत्र स्थित हवाल इलाके में सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला। ग्रेनेड हमले में तीन सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। जबकि एक पुलिसकर्मी सहित तीन जवान जख्मी हो गए।

04 अक्टूबर 2006- दशनमी अखाड़ा इमारत में हुए हमले में आतंकी हमले में एक की मौत हुई, जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए।

01 जून 2007- बारामूला की शीरी में लश्कर फिदायीन ने सेना कान्वाई पर हमला किया। दोनों आतंकी ढेर। सेना के छह जवान शहीद। 15 जख्मी।

26 जुलाई 2007- श्रीनगर के बाहरी इलाके जकूरा में स्थित भाबा एटमिक सेंटर पर फिदायीन हमला। दो आतंकी ढेर। सात जवान जख्मी।

12 अक्टूबर 2007- डल लेक के किनारे स्थित बुलेवर्ड रोड स्थित सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला। होटल ड्यूक में छुपा एक आतंकी ढेर हुआ। तीन सीआरपीएफ जवान घटना में जख्मी हुए।

27 अगस्त 2008 - जम्मू के बाहरी इलाके काना चक सेक्टर में तीन फिदायीन आतंकियों ने हमला किया। तीन सेना के जवान शहीद हुए। पांच नागरिकों की भी घटना में मौत।


05 अगस्त 2009- पुंछ के मंडी सेक्टर में सैन्य कैंप में फिदायीन हमले में तीन आतंकी ढेर।

06 जनवरी 2010- लश्कर आतंकियों ने लाल चौक पर सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला किया। दोनों आतंकियों को मार गिराया। एक नागरिक और पुलिसकर्मी की मौत। 12 जख्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed