फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Limited stop trains in Kashmir from next month: Railways

घाटी में अप्रैल में चलेंगी सीमित स्टेशनों वाली नई ट्रेनें

Fri, 11 Mar 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ श्रीनगर Updated Fri, 11 Mar 2016 05:47 PM IST
सार

  • कश्मीर में बढ़ रही यात्रियों और पर्यटकों की भीड़ की समस्या को देखते हुए 26 बोगियां और छह रेल इंजन कश्मीर में पहुंचाए जा चुके हैं। 
     
  • ट्रेनों में महिलाओं को सीट उपलब्ध करवाने, स्टेशन से बस स्टैंड तक यात्रियों को यात्री वाहनों की व्यवस्था करने पर विशेष तौर पर प्रयास किए जा रहे हैं। 
     

विज्ञापन
Limited stop trains in Kashmir from next month: Railways
कश्मीर में फ‌िलहाल रेल श्रीनगर बन‌िहाल के बीच चल रही है। - फोटो : Getty Images (File)

विस्तार

डिविजनल कमिश्नर कश्मीर डा. असगर हस्सन समून ने वीरवार को श्रीनगर में बैठक करके कश्मीर घाटी में रेल सेवा की समीक्षा की और रेलवे अधिकारियों और रेलवे पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। कश्मीर में रेल सेवा को बेहतर बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन


बैठक में डीसी श्रीनगर, चीफ एरिया मैनेजर, डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म, एसीआर बड्गाम, डिप्टी डायरेक्टर प्लानिंग व अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। डिवकाम ने बताया कि कश्मीर में बढ़ रही यात्रियों और पर्यटकों की भीड़ की समस्या को देखते हुए 26 बोगियां और छह रेल इंजन कश्मीर में पहुंचाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए इनको चलाया जाएगा। डिवकाम ने बताया कि सुबह और शाम के समय रेल सेवा को बेहतर बनाने के लिए विशेष तौर पर जोर दिया जा रहा है। ट्रेनों में महिलाओं को सीट उपलब्ध करवाने, स्टेशन से बस स्टैंड तक यात्रियों को यात्री वाहनों की व्यवस्था करने पर विशेष तौर पर प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रेलवे के अधिकारियों ने डिवकाम को बताया कि सीमित स्टाफ वाली कुछ नई ट्रेनें अप्रैल में शुरू की जाएगी। वहीं डिवकाम ने रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रेनों के रद्द होने पर यात्रियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए विशेष तौर पर जोर दिया जाए। 


रेलवे पुलिस को स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा टिकटों की बिक्री पर पारदर्शिता लाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed