फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   katra- Banihal track inspection

कटड़ा-बनिहाल ट्रैक का निरीक्षण करने पहुंची टीम

Sat, 05 Mar 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 05 Mar 2016 02:45 PM IST
सार

  • टीम ने चिनाब दरिया पर बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लेना है
  • वर्ष 2020 तक ट्रैक का काम पूरा करने के लिए रेलवे जुटा है

विज्ञापन
katra- Banihal track  inspection
च‌िनाब नदी - फोटो : Getty Images

विस्तार

रेल बजट के बाद रेलवे ने कटड़ा-बनिहाल रेलवे ट्रैक के काम में तेजी लाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। दिल्ली से मेंबर इंजीनियरिंग रेलवे बोर्ड वीके गुप्ता अपनी टीम के साथ शुक्रवार को जम्मू पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां से वह रियासी की तरफ रवाना हो गए। वहां उन्होंने ट्रैक के चल रहे कार्य का जायजा लिया। टीम ने चिनाब दरिया पर बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लेना है।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे वीके गुप्ता स्पेशल बोगी से जम्मू पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रेलवे स्टेशन जम्मू का निरीक्षण किया। रेलवे की तरफ से रेलवे स्टेशन पर कई तरह के नए विकास कार्य शुरू किए जाने हैं, जिसको लेकर इंजीनियरिंग की टीम ने रेलवे स्टेशन का पूरा निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

katra- Banihal track  inspection
च‌िनाब नदी - फोटो : सोशल मीड‌िया
स्टेशन से संबंधित समस्याएं भी देखीं। इसके बाद गुप्ता ने कटड़ा से रियासी तक चल रहे रेलवे ट्रैक बिछाने के काम का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य में जुटी कंपनी को जरूरी दिशा निर्देश दिए। शनिवार को गुप्ता कोड़ी से बक्कल गांव तक चल रहे रेलवे के कार्य का जायजा लेंगे। 

यह काम लगातार रेलवे के लिए चुनौती बना हुआ है। इसी के बीच चिनाब दरिया पर विश्व के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुल की ऊंचाई 359 मीटर और लंबाई 467 मीटर है। गुप्ता विशेष तौर पर इस पुल के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे।

रेलवे के काम ने तेजी पकड़ी है। वर्ष 2020 तक ट्रैक का काम पूरा करने के लिए रेलवे जुटा है। 2015 में भी साल भर रेलवे के अधिकारियों ने रियासी और रामबन का दौरा करके काम का जायजा लेते रहे थे और यह सिलसिला 2016 में भी जारी है।

रेलवे के उच्च अधिकारी लगातार काम पर नजर रखे हुए हैं। कटड़ा से बनिहाल तक 80 प्रतिशत के करीब ट्रैक टनल और पुल पर है। चिनाब पर बन रहे सबसे ऊंचे पुल का निर्माण 2017 तक होने की पूरी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed