फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Youth Ready For Celebrate Holi Festival

Kathua News: होली को लेकर युवाओं में उत्साह, आज होगी मटकी फोड़ प्रतियोगिता

विज्ञापन
Youth Ready For Celebrate Holi Festival
कठुआ में होली से पूर्व एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए
जिले के शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया पर्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। रंगोत्सव पर इस बार श्री गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विजेता को 21 हजार रुपये और उपविजेता को 11 हजार रुपये इनाम के तौर दिए जाएंगे। वहीं, पर्व से एक दिन पूर्व शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में रंगों की बौछार शुरू हो गई। बाजारों में भी पर्व की रौनक देखने को मिली।
होली पर ट्रस्ट की ओर से करवाए जाने वाले कार्यक्रम के बारे में महासचिव दिवाकर शर्मा ने बताया कि शहर में कोरोना महामारी के बाद से स्थगित किया गया होली पर होने वाला कार्यक्रम इस बारे से शुरू किया जा रहा है। पूर्व में होलिका दहन भी किया जाता रहा है। लेकिन इस बार रात्रिकाल में भद्रकाल होने के कारण होलिका दहन के कार्यक्रम को स्थगित रखा गया है। लेकिन शुक्रवार को शहर के पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक स्थित पार्किंग स्थल होली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसे आकर्षक बनाने के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी ताकि अपने धर्म और संस्कृति से आने वाली पीढ़ी को परिचित कराया जा सके।
विज्ञापन

उधर, वीरवार को शैक्षणिक संस्थानों में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। जहां उत्साहित विद्यार्थियों से एक दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की खुशी मनाई। छुट्टी से पहले स्कूलों में विद्यार्थियों ने पर्व का जमकर आनंद दिया। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ स्थित नर्सिंग कॉलेज में भी होली का पर्व मनाया गया। शहर के लिटिल एंजेल्स स्कूल में होली को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य लावण्य खुल्लर ने सभी विद्यार्थियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी भेदभाव को मिटाने का पर्व है। लिहाजा हमें इस पर्व की इस विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सभी के साथ प्रेम से ही होली खेलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, तीन दिन से बाजारों में होली को लेकर खरीदारी का सिलसिला जारी है। पर्व की पूर्व संध्या पर शहर में सजाई गई दुकानों पर अच्छी रौनक देखने को मिली। जहां बच्चों, युवाओं और हर उम्र के लोगों ने रंगों, गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों की जमकर खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed