फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Youth Eleven and Patiyari Eleven teams won the matches

Kathua News: यूथ इलेवन और पटियारी इलेवन की टीमों ने जीते मैच

Tue, 07 Oct 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 07 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Youth Eleven and Patiyari Eleven teams won the matches
पटियारी गांव में हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन



कठुआ। जंगलोट क्षेत्र से सटे पटियारी गांव में हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। मंगलवार को प्रतियोगिता के दो मुकाबले खेले गए जिसमें यूथ इलेवन और पटियारी इलेवन ने प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर मैच में शानदार जीत दर्ज की है।

पहला मुकाबला यूथ इलेवन और कालीबड़ी इलेवन के बीच खेला गया। यूथ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 93 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कालीबड़ी इलेवन की टीम सातवें ओवर में मात्र 72 रन बनाकर आउट हो गई। यूथ इलेवन ने 21 रन से जीत अपने नाम कर ली। इस मैच में यूथ इलेवन के प्रिंस को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 34 रन और 5 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


दोपहर के बाद खेले गए सत्र के दूसरे मुकाबले में स्टार इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटियारी इलेवन ने दसवें ओवर में 120 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। इस मैच में शक्ति शर्मा को 77 रनों की नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed