फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Youth Died in Road Accident

Kathua News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाला सुशांत दो बहनों का अकेला भाई था

विज्ञापन
Youth Died in Road Accident
सुशांत शर्मा फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। धार सड़क तहसील मजालता के बालपुर तलोट इलाके में बुधवार रात्रि दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाला कठुआ के रामकोट का 27 वर्षीय सुशांत शर्मा दो बहनों का अकेला भाई था। बता दें कि इस हादसे में रियासी के एक युवक की भी मौत हो गई थी।
सुशांत रियासी के चौक चबूतरा में स्थित दुकान पर कार्य करता था। बुधवार रियासी से रामकोट की ओर आते समय यह हादसा पेश आया। अपने कार्य के लिए वह रियासी में रह रहा था लेकिन अक्सर घर आना-जाना लगा रहता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सुशांत के पिता विनोद कुमार स्कूल शिक्षा विभाग से कुछ वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन

बेटे की मौत से माता-पिता टूट चुके हैं। लगभग चार वर्ष पूर्व सुशांत की शादी बालपुर तलोट में हुई थी और उनकी तीन वर्षीय बेटी भी है जिसके सिर से भी पिता का साया उठ गया। पति के अचानक दुनिया से चले जाने के बाद पत्नी दीक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व सुशांत के छोटे भाई की तालाब में डूब कर मौत हो गई थी। उधर, वीरवार दोपहर को सुशांत का रामकोट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed