फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Youth Died in Road Accident

Kathua News: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, दो दिन बाद थी शादी

विज्ञापन
Youth Died in Road Accident
मृतक रमजान दीन
- बग्याल मोड़ के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बग्याल मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय रमजान दीन पुत्र लाल दीन निवासी बुद्धि के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हादसा तक पेश आया जब युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कठुआ की ओर जा रहा था। बग्याल मोड़ के पास बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसे लोगों की मदद से पुलिस ने जीएमसी कठुआ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत लाया घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उनका एक रिश्तेदार जीएमसी कठुआ में उपचार के लिए भर्ती था जिसे अस्पताल से आज छुट्टी मिली थी। लिहाजा वह जीएमसी कठुआ से सामान लेने के लिए जा रहा था। जहां वह खुद न पहुंच पाया और उसका शव पहुंचा।
विज्ञापन


----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से निकलनी थी बारात, वहां से निकला जनाजा

बग्याल मोड़ के पास हुए हादसे में मारे गए रमजान दीन की दो दिन बाद शादी थी। जहां से दो दिन बाद उसकी बारात निकलनी थी वहां से मंगलवार को उसका जनाजा निकला। मंगलवार को दुर्घटना में उसकी मौत का समाचार उसके घर पहुंचा तो वहां मातम छा गया। शव को देख कर जहां हर किसी की आंख में आंसू थे। वहीं, उसके वृद्ध पिता लाल दीन की आंखें की पथरा गई थीं। मामले की गंभीरता का देखते हुए लोगों ने उसका अंतिम संस्कार आनन-फानन करवाया। स्थानीय लोगों का कहना था कि ऐसे हालात में जवान बेटे का शव घर में रहने से उनकी हालत और खराब होगी।

----------------------------------------

दो वर्ष पहले बड़े भाई की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत

लाल दीन अपने बेटे की मौत पर विलाप करते हुए कहा कि या अल्लाह मुझे कौन से जुर्म की सजा दे रहा है। गरीब के पास उसकी जवान औलाद ही उसकी पूंजी है, उसे भी छीन लिया। नगरोटा गांव के पूर्व सरपंच बिक्की शर्मा ने बताया कि मजदूरी के पेशे वाले लाल दीन के तीन बेटे थे। जिसमें बड़े बेटा जो पेशे से ट्रैक्टर चलाता था, उसकी भी दो साल पहले इसी तरह से मानसर के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जबकि दूसरे बेटे की हाईवे पर ही हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जिससे उनके पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed