{"_id":"67a26686ccaa17b5e20d5cf5","slug":"youth-dead-body-found-in-forest-kathua-news-c-201-1-knt1008-117117-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मवेशी चराने जंगल में गया युवक, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मवेशी चराने जंगल में गया युवक, पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। मडून पंचायत के वार्ड एक में मंगलवार की सुबह 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे के साथ लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मल्हार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा जारी है। शाम पांच के बाद उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार जब स्थानीय लोगों ने युवक को पेड़ से झूलता हुआ देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम को उनका बेटा अंकुश ठाकुर घर से मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की तरफ निकाला था। जब अंधेरा होने तक वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
मंगलवार की सुबह जब स्थानीय लोग एक बार फिर युवक को ढूंढने निकले तो उसके घर से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित घने जंगल में युवक को लोगों ने पेड़ से झूलता हुआ देखा। इकलौते बेटे की मौत को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था और घर की सारी जिम्मेदारी उसी पर ही थी। थाना प्रभारी मल्हार रियाज अहमद ने बताया के पुलिस टीम ने मौके पर जाकर सारे सबूत इकट्ठा किए हैं। मामले की जांच की जा रही है।