{"_id":"576998ed4f1c1ba236b47f30","slug":"yoga-for-healthy-mind-and-healthy-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ मन और निरोगी काया के लिए किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ मन और निरोगी काया के लिए किया योग
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इसे नेहरू युवा केंद्र संगठन, आयुष विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। जिला उपायुक्त रमेश कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
यहां प्रार्थना के बाद योग सत्र की शुरुआत शिथिल व्यायाम से हुई। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन, भद्रास्न, वज्र आसन, उतानमंडुक आसन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शल्भासन, अर्द्धचक्रासन, अर्द्धहलासन, उतानपादासन और शवासन कराए गए।
इसके बाद प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इसमें कपालभाती, नाड़ी शुद्धि, शीतली, भ्रामरि प्राणायाम से मन की शांति के गुर सिखाए गए। इसी क्रम में अगला पड़ाव ध्यान मुद्रा का था। इस पड़ाव में उपस्थित लोगों को ध्यान के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक डॉ गुरु प्रसाद शर्मा, आर्ट आफ लीविंग की योग प्रशिक्षिका अनुजा जसरोटिया और पतंजलि योग प्रशिक्षक विशाल मलागर ने योग क्रियाएं करवाई।
विज्ञापन
विभिन्न क्रियाआें के समाप्त होने के बाद डीसी ने कहा कि स्वस्थ, शांतिपूर्वक और खुशहाल जीवन जीने का साधन योग है। आज लगभग 190 देशों ने योग को अपनाया है। उन्होंने युवा वर्ग को विशेष रूप से योग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुरेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिला अतिरिक्त विकास आयुक्त डॉ मनमोहन सिंह, एएसपी खलील पोसवाल, एडीएमओ डॉ विक्रम सिंह जम्वाल मौजूद रहे रहे।