{"_id":"6ac7f35da85819baa204ea22","slug":"team-gathit-kathua-news-c-201-1-knt1006-137260-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय जोश टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय जोश टीम गठित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला टीबी केंद्र कठुआ में जिला स्तरीय जोश टीम का शुभारंभ किया गया। वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण मुख्य अतिथि रहे। जबकि उनके साथ कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ डॉ. विजय रैना, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राधा कृष्ण, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन समेत नवगठित जोश टीम के सदस्य और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. भारत भूषण ने स्वास्थ्य विभाग और टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने टीबी को खत्म करने के लिए समुदाय की भागीदारी, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी हितधारकों से मिलकर काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर टीबी मुक्त पंचायतों के पूर्व सरपंचों को प्रशंसा प्रमाण पत्र
देकर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, निक्षय मित्रों और टीबी
विजेताओं को भी टीबी मुक्त भारत अभियान में उनके समर्पण, सहयोग और योगदान
के लिए स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, जोश टीम के सदस्यों प प्रतिभागियों का आभार जताया।