फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   PASHU TASHKARI NEWS

Kathua News: लौंडी नाके पर पशु तस्करी की कोशिश नाकाम, दो ट्रकों से 37 पशु बरामद

विज्ञापन
PASHU TASHKARI NEWS
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हीरानगर पुलिस को गुरुवार तड़के बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने करीब सुबह 3:30 बजे लौंडी नाके पर कार्रवाई करते हुए पशुओं से लदे दो ट्रकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 37 पशु बरामद किए गए। पुलिस ने एक ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, हीरानगर थाना प्रभारी विक्रम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम लौंडी नाके पर तैनात थी। नाके के प्रभारी मनिंदर सिंह और हरविंदर सिंह समेत पुलिस टीम ने कठुआ की ओर से आ रहे दो ट्रकों को जांच के लिए रोका। वाहनों की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने दोनों ट्रकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनमें बड़ी संख्या में पशु पाए गए।
विज्ञापन

पुलिस पकड़े गए ट्रक से 13 गाय और 4 बैल, यानी कुल 17 पशु बरामद किए गए। इस वाहन के चालक की पहचान मोहम्मद इस्लाम (50) पुत्र सोहत अली, निवासी शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 15 गाय और 5 बैल, यानी कुल 20 पशु पाए गए। इस ट्रक का चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वाहनों से बरामद किए गए कुल 37 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed