{"_id":"61633a5a8ebc3ea13e4b8d40","slug":"yoga-camp-kathua-news-jmu245516110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकटमोचन शिव मंदिर में शुरू हुआ निशुल्क योग शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकटमोचन शिव मंदिर में शुरू हुआ निशुल्क योग शिविर
विज्ञापन
शहर के संकट मोचन शिवमंदिर में आयोजित योग शिविर में भाग लेते लोग, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। आम लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए शहर के संकटमोचन शिव मंदिर में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स विभाग के उपनिदेशक जितेंद्र मिश्रा ने किया।
पहले दिन आयोजित शिविर के दौरान भारी संख्या में आए बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों को योग शिक्षक ठंडू राम शर्मा ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। और, उनके लाभ की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों को अपनी दिनचर्या बेहतर बनाने के साथ प्राणायाम, योग और व्यायाम करना चाहिए। इस दौरान छठ कर्म की क्रियाएं जिसमें जल नेती, सूत्र नेती, वस्त्र नेती और नौली क्रिया जैसी योग विधाओं को सीखने का अवसर दिया जाएगा। ताकि, लोग खुद स्वस्थ जीवन जीने के लिए और लोगों को भी जानकारी दे सकें।
इस मौके पर मुख्यातिथि रहे जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि योग भारतीय प्राचीन ज्ञान है, जिसके शरीर को रोग मुक्त रखने के साथ एक बेहतर नागरिक बना जा सकता है। इससे बौद्धिक और शारीरिक दोनों ही क्षमताओं का विकास होता है। अब सरकार के आदेशानुसार योग उनके विभाग की गतिविधियों का हिस्सा बनाया गया है। लिहाजा वह कठुआ में योग भवन का निर्माण कराने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेंगे।