फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   YC Katoch became the President, Abhishek Khajuria became the General Secretary of the Bar

Kathua News: वाईसी कटोच को अध्यक्ष, अभिषेक खजूरिया बने बार के महासचिव

Sun, 13 Jul 2025 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 13 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
YC Katoch became the President, Abhishek Khajuria became the General Secretary of the Bar
बार एसोसिएशन कठुआ की नवनिर्वाचित टीम के सदस्य अपने समर्थकों के साथ। संवाद
कटोच को कुल 122 वोट जबकि प्रतिद्वंदी अनिल कलोत्रा को मिले 93 मत
विज्ञापन

चार साल बाद आयोजित बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 218 में से 215 सदस्यों ने किया मतदान
कठुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता वाईसी कटोच बार एसोसिएशन कठुआ के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। शनिवार को आयोजित चुनावी प्रक्रिया के दौरान वाईसी कटोच को बार सदस्यों ने 122 वोट देकर विजय बनाया है जबकि उनके प्रतिद्वंदी अनिल कलोत्रा को 93 मत मिले।

चार साल बाद आयोजित बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 218 में से 215 सदस्यों ने मतदान कर तीन पदों के लिए मतदान किया है। इसमें बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के साथ-साथ महासचिव और संयुक्त सचिव के पदों के लिए सदस्यों ने मतदान किया गया जबकि उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष निर्विरोध पहले ही चुन लिए थे। महासचिव पद पर अभिषेक खजूरिया ने परचम लहराया है। उनको कुल 129 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी पंकज गुप्ता को 86 मत मिले। संयुक्त सचिव पद के लिए आदर्श कुमार 135 वोट लेकर विजय रहे जबकि उनके प्रतिद्वंदी विपिन कुमार को 80 वोट मिले हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सुबह 10 बजे से ही न्यायालय परिसर की नई इमारत में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। दोपहर दो बजे तक कुल 215 वकीलों ने तीन पदों के लिए मतदान किया। शनिवार को मतदान मुख्य रिटर्निंग ऑफिसर व बार के वरिष्ठ अधिवक्ता दिलावर सिंह सहित दो रिटर्निंग ऑफिसर अधिवक्ता राकेश शर्मा और अधिवक्ता पवनदीप सिंह की देखरेख में करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बनने पर अधिवक्ताओं में खुशी जताई। नए अध्यक्ष वाईसी कटोच ने कहा कि यह जीत बार के उन सभी सदस्यों की है जिन्होंने चार साल बाद दोबारा चुनाव करवाने का निर्णय लिया। इससे पहले बार के चुनाव साल 2021 में हुए थे। कटोच ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि सबसे पहले अधिवक्ताओं के लिए परिसर के भीतर चैंबर उपलब्ध करवाए और इसके बाद शहर के बाहर स्थानांतरित हो रहे कोर्टों को जिला न्यायालय परिसर के आसपास ही व्यवस्था की जाए। बार की नई कार्यकारी कमेटी नियुक्त हो चुकी है और अब जल्द ही जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोर्टों के स्थानांतरण को लेकर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed