{"_id":"6ac2b4e9d90df48bd90a37d2","slug":"kishanpur-news-kathua-news-c-201-1-knt1003-137104-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: किशनपुर को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल, गड्ढों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: किशनपुर को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल, गड्ढों से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी।
बिलावर। किशनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल होने के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से सड़क की उचित मरम्मत नहीं करवाई गई है। गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर वाहन चलाना पड़ता है। जबकि दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग और भी जोखिम भरा बना हुआ है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है तथा वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। सूरम सिंह, भावेश बलौरिया, अशोक कुमार और सुंदरलाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क का निर्माण किया गया था लेकिन इसके बाद इसकी उचित मरम्मत नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है और यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई तो समस्या और गंभीर हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क केवल किशनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 के साथ ही नगर कमेटी के वार्ड नंबर 4 और 5 के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ऐसे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क का जल्द निरीक्षण करवाकर गड्ढों को भरने और मरम्मत कार्य करवाने की मांग की है।